आइस स्के¨टग ¨रक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू
औली स्थित ओपन आइस स्के¨टग ¨रक में बर्फ जमाने का काम शुरू हो गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने शिमला में प्रशिक्षित तीन लोगों को कार्य में लगाया है।
संवाद सूत्र, जोशीमठ: औली स्थित ओपन आइस स्के¨टग ¨रक में बर्फ जमाने का काम शुरू हो गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने शिमला में प्रशिक्षित तीन लोगों को कार्य में लगाया है। बाकायदा बर्फ बनाने का काम भी शुरू हो गया है। निगम की मानें तो 10 दिनों में आइस स्के¨टग ¨रक में बर्फ बिछाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
औली में एक दशक से ओपन आइस स्के¨टग ¨रक का निर्माण अधूरा पड़ा है। ¨रक के निर्माण पर करोड़ों रुपये पहले ही खर्च हो चुके हैं। धनराशि की कमी के चलते इसका निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा था। दो माह पूर्व 138 लाख का बजट ¨रग निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ। इसमें 60 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा आइस स्के¨टग ¨रक का निर्माण पूरा हो गया। जिस पर जीएमवीएन ने बर्फ जमाने का कार्य शुरू कर दिया है। जीएमवीएन की मानें तो अन्य सभी निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरे हो जाएंगे। अब ¨रक के अंदर फिगर स्के¨टग, रोलर स्के¨टग, स्पीड स्के¨टग, लांग ट्रेक स्पीड स्के¨टग, आइस हॉकी का आयोजन भी हो सकता है। जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा का कहना है कि स्के¨टग ¨रक पर बर्फ जमाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह होने हैं अन्य कार्य
औली में 138 लाख में ओपन आइस स्के¨टग ¨रक में क्लब हाउस, स्टोर बि¨ल्डग, गेस्ट रूम, क्लब हाउस में किचन, रिसेप्शन, मैनेजर रूम का निर्माण होना है। इसके अलावा स्टोर बि¨ल्डग, स्के¨टग के उपकरण रखने का सामान, चेंजिंग रूम में खिलाड़ियों लॉकर रूम, गार्ड रूम, शौचालय निर्माण होना है। आइस स्केटिंग ¨रक में नवंबर से मार्च तक बर्फ जमाई जा सकती है। यहां डबल ट्रेक बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हो सकती है। फिलहाल सिंगल ट्रेक बनाया गया है।