मुख्यमंत्री ने नारायणबगड़ में रोड शो कर मांगे वोट
नारायणबगड़ कस्बे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।
नारायणबगड़, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नारायणबगड़ कस्बे में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।
गाजे बाजों के साथ नारायणबगड़ मुख्य बाजार से लेकर अन्य सड़कों पर रोड शो किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।
कहा हम पिरूल से बिजली बना रहे हैं, जिससें लोगों को रोजगार के नये अवसर मिल रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजट भट्ट, श्याम जाजू, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, काबीना मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: थराली की जंग में होगी भाजपा की असली परीक्षा
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव पर कांग्रेस ने अपनाया वेट एंड वॉच का फार्मूला