Move to Jagran APP

रविंद्र पुजारी बने बार संघ कर्णप्रयाग के अध्यक्ष

संवाद सूत्र कर्णप्रयाग कर्णप्रयाग बार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर रविंद्र पुजारी अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:19 AM (IST)
रविंद्र पुजारी बने बार संघ  कर्णप्रयाग के अध्यक्ष
रविंद्र पुजारी बने बार संघ कर्णप्रयाग के अध्यक्ष

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग बार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर रविंद्र पुजारी अध्यक्ष व भुवन नौटियाल को सचिव बनाया गया। न्याय पालिका परिसर के बार संघ कक्ष में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

loksabha election banner

वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष दिनेश नैनवाल, सहसचिव दुर्गेश भट्ट, कोषाध्यक्ष जगदीश सेमवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष बिरेंद्र लडोला को बनाया गया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका निर्वहन सही ढंग से करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने बार संघ की समस्याओं पर चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष पुजारी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को अपने स्तर से उठाकर निराकरण का हर संभव प्रयास होगा। बैठक में चंद्रशेखर सती, अविनाश जोशी, दयाल सिंह, अशोक डिमरी, दिनेश थपलियाल, देवेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, सतीश गैरोला, संजय हटवाल, महानंद मैठाणी, राजेंद्र नेगी, अनिल भारद्वाज, महावीर नेगी, सुधा नेगी, मुन्नी बडवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, राजेन्द्र नेगी, जगदीश पुरोहित आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.