Move to Jagran APP

प्रधानों ने फूंका पंचायत राज मंत्री का पुतला

12 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने पंचायत राज मंत्री का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 09:33 PM (IST)
प्रधानों ने फूंका पंचायत राज मंत्री का पुतला
प्रधानों ने फूंका पंचायत राज मंत्री का पुतला

जागरण टीम, गढ़वाल: 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने पंचायत राज मंत्री का पुतला दहन किया। टिहरी में प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी की। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें न मानी तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

loksabha election banner

गोपेश्वर: दशोली व जोशीमठ विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने पंचायत राज मंत्री का पुतला दहन किया। ग्राम प्रधानों का कहना था कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सभी ग्राम प्रधान आंदोलित हैं।

गैरसैंण: ग्राम प्रधानों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन के बाद प्रदर्शन किया। कर्णप्रयाग प्रधान संगठन अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी व गैरसैंण अध्यक्ष पान सिंह नेगी ने कहा राज्य में तीन मुख्यमंत्री बदल चुके हैं,लेकिन जनता की आवाज को सुनने वाला कोई नही है जिसका खामियाजा आने वाले समय मं सरकार को भुगतना होगा। प्रधानसंगठन ने उपजिलाधिकारी गैरसैंण कौस्तुभ मिश्र के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को पत्र प्रेषित किया। पत्र में लीलाधर जोशी, बलवीर मेहरा, सुनीता देवी, दीपा नेगी, हेमा बिष्ट, मुकेश कंडारी, सुनीता देवी, कमला देवी, गोव‌र्द्धन प्रसाद सहित ब्लाक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नई टिहरी: मांगों को लेकर प्रधानों का शनिवार को जौनपुर के ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ में प्रधानों ने तालाबंदी जारी रख प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, सुभाष पैन्यूली, श्रीपाल सिंह, कमल किशोर नौटियाल, रीना बंगारी आदि शामिल थे। चंबा ब्लाक मुख्यालय में भी प्रधान धरने पर बैठे रहे। धरना देने वालों में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा, ललित सुयाल, विक्रम सिंह राणा, गौरव गुसांई, शैला नेगी, राजेश पुंडीर आदि शामिल थे। इसके अलावा थौलधार, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, भिलंगना आदि जगहों पर भी प्रधान धरने पर बैठे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.