Move to Jagran APP

बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को भाजपाई उतरे सड़कों पर

बंगाल में तृणमूल कार्यकत्र्ताओं के भारतीय जनता पार्टी व अन्य सामाजिक कार्यकत्र्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने बुधवार को गढ़वाल में जिला और तहसील मुख्यालयों से लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 10:11 PM (IST)
बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को भाजपाई उतरे सड़कों पर
बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को भाजपाई उतरे सड़कों पर

जागरण टीम, गढ़वाल: बंगाल में तृणमूल कार्यकत्र्ताओं के भारतीय जनता पार्टी व अन्य सामाजिक कार्यकत्र्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने बुधवार को गढ़वाल में जिला और तहसील मुख्यालयों से लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। भाजपाइयों का आरोप है कि जीत के जश्न में खोकर तृणमूल कार्यकत्र्ता सुध-बुध खो बैठे हैं।

loksabha election banner

गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओ ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकत्र्ता ममता बनर्जी के इशारे पर अन्य व्यक्तियों की निर्मम हत्या कर रहे हैं यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस अवसर पर विनोद कनवासी,चंद्रकला तिवारी, नवल भट्ट, महावीर सिंह रावत, प्रियंका बिष्ट, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर पोखरी में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने बंगाल में टीएमसी सरकार के चुनाव जीतने के जश्न में भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ किए गए जघन्य अपराध है। इस अवसर पर भरत सिंह नेगी, अंकित चौधरी, वीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, रामेश्वर त्रिपाठी व भरत चौधरी आदि उपस्थित थे।

कर्णप्रयाग: बंगाल में तृणमूल कार्यकत्र्ताओं के चुनावों के बाद भाजपा कार्यकत्र्ताओं पर हमले के विरोध में कर्णप्रयाग में भाजपाइयों ने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग वैभव गुप्ता के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। । इस मौके पर भाजपा नेता पंकज डिमरी, चेतन मनूड़ी, धीरेन्द्र भंडारी, अनिल नौटियाल, हेमंत सेमवाल, गंभीर मियां, विनोद थपलियाल, संपूर्णानंद डिमरी आदि ने धरना भी दिया।

रुद्रप्रयाग: बंगाल में अत्याचारों को संरक्षण देने वाली तृणमूल सरकार के खिलाफ जिले के भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन कर टीएमसी सरकार पुतला दहन किया। इसके उपरान्त भाजपा के विभिन्न मंडलों पर धरना भी दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में कार्यकत्र्ता एकत्रित हुए, इसके बाद कार्यकत्र्ताओं ने पहले बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, नगर के मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, अब्दुल रहीम खां, सुनील नौटियाल, केशव नौटियाल, कुलदीप काला, अब्दुल रहीम खान, सुनील कुमार, कांता नौटियाल, अशोक कुमार, अमित सिंह, प्रदीप कुमार, गोल्डी सूरी आदि मौजूद थे।

नौगांव/पुरोला : बंगाल में चुनावी हिसा व भाजपा कार्यकत्र्ताओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ जनपद में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। नौगांव मंडल अध्यक्ष मीना रावत ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आयी है तथा लोकतंत्र की हत्या कर रही कर रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री जसपाल सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह रावत, दुर्गेश्वर लाल, सोवेन्द सिंह, बलदेव सिंह चौहान, सुनिता नौटियाल, कमला राणा, सुशील राणा, अरविद आदि मौजूद थे। वहीं पुरोला व मोरी के भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।ज्ञापन देने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, अमीचंद शाह, बलदेव रावत, सतेंद्र राणा, जगमोहन पंवार, सुनील भंडारी, राजेन्द्र गैरोला, सोवेंद्र चौहान, चरण शाह, नवीन गैरोला, चंडी प्रसाद, ओमप्रकाश नौडियाल शामिल थे

नई टिहरी: बंगाल में चुनाव जीतने के बाद फैली अराजकता पर भाजपा ने टीएमसी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। बुधवार को नई टिहरी के दीन दयाल पार्क में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को दरकिनार करते हुये टीएमसी कार्यकत्र्ता मनमानी पर उपद्रव कर रहे हैं। इस अवसर पर दिनेश भट्ट, खेम सिंह चौहान, शीशराम थपलियाल, डॉ. प्रमोद उनियाल, अबरार अहमद, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

यूटीके- फोटो-3,4

फोटो-5आरडीपीपी-1

कर्णप्रयाग- फोटो-टीएमसी के बंगाल में भाजपा कार्यकत्र्ताओं पर हमले के विरोध में सांकेतिक धरना देते कर्णप्रयाग भाजपा कार्यकत्र्ता। जागरण

फोटो। 5 जीओपीपी 1

कैप्शन। गोपेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकत्र्ता। जागरण

फोटो। 5 जीओपीपी 2

कैप्शन। पोखरी में पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला दहन करते भाजपाई। जागरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.