पीआरडी जवान ने की भूख हड़ताल
नियुक्ति की मांग को लेकर पीआरडी के जवान ने कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 04:17 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 04:17 PM (IST)
गोपेश्वर : नियुक्ति की मांग को लेकर पीआरडी के जवान ने कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
प्रांतीय रक्षक दल के जवान बसंत लाल का कहना है कि विभाग से उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त है। राज्य आंदोलन के दौरान उसकी सक्रिय भूमिका रही। जिसके बाद वह पीआरडी में नियुक्त किया गया। परंतु वर्तमान समय में उसे ड्यूटी से वंचित किया गया है। जिससे उसके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से लगातार उसकी उपेक्षा की जा रही है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें