Move to Jagran APP

अब शहर का यातायात होगा स्मार्ट

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: अगर सबकुछ ठीक रहा तो शहर के मुख्य चौराहों का यातायात स्वचालित ट्रैफिक लाइटों

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 03:00 AM (IST)
अब शहर का यातायात होगा स्मार्ट

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: अगर सबकुछ ठीक रहा तो शहर के मुख्य चौराहों का यातायात स्वचालित ट्रैफिक लाइटों के जरिये नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस व निगम के अधिकारी शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाने पर मंथन कर रहे हैं। ट्रैफिक लाइटों का संचालन सोलर पैनल के जरिये करने पर भी विचार चल रहा है। हालांकि पुलिस व निगम के अधिकारी शहर में ट्रैफिक लाइटों से यातायात संचालन के लिए थोड़ा समय लगने की बात बोल रहे हैं।

loksabha election banner

शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। शहर में कहीं पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने और सड़कों पर पसरा अतिक्रमण अक्सर नगर के बा¨शदों के सामने जाम का दंश बनता है। यहां तक की वीवीआइपी भी अक्सर जाम में फंस जाते हैं, जिससे पुलिस की मुसीबत और बढ़ जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही शहर की यातायात व्यवस्था के दिन बहुरने वाले हैं। दरअसल, शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस और निगम के अधिकारी स्वचालित ट्रैफिक लाइटों को मुख्य चौराहों पर लगाने पर मंथन कर रहे हैं। ट्रैफिक लाइटें नजीबाबाद चौक, झंडाचौक व तहसील तिराहे लगेंगी। इतना ही नहीं यह ट्रैफिक लाइटें सोलर पैनल के जरिये चलाने पर भी विचार चल रहा है।

यातायात पुलिस का होगा बोझ कम

शहर में ट्रैफिक लाइटें लगने से यातायात व्यवस्था तो पटरी पर आएगी ही, यातायात पुलिस का भी बोझ कम होगा, जिससे यातायात पुलिस को राहत मिलेगी। इतना ही नहीं यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसेगा।

फिलहाल यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मैन पावर बढ़ाई गई है। भविष्य में शहर में ट्रैफिक लाइटें लगाने पर विचार चल रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की कवायद जल्द शुरू कर दी जाएगी।.. जगतराम जोशी, एसएसपी, पौड़ी'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.