Move to Jagran APP

पौधा रोपित कर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत

पौध रोपित कर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jul 2022 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2022 11:37 PM (IST)
पौधा रोपित कर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत
पौधा रोपित कर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत

पौधा रोपित कर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को कराया अवगत

loksabha election banner

कर्णप्रयाग: राइंका परिसर के समीप खाली भूमि पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल की अगुवाई में नगर पालिका, वन विभाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौधारोपण अभियान चलाते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, मीडिया प्रभारी आदित्य नवनी ने 50 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों से जलसंरक्षण को लेकर आगे आने की बात कही। क्षेत्रवासियों ने विधायक नौटियाल से नगर क्षेत्र में नाली निकासी सहित राइंका खेल मैदान की खस्ताहाल स्थिति से अवगत कराया। कहा कि एक ओर सेना में भर्ती के लिए राइंका परिसर में युवाओं को सेना में भर्ती पूर्व तैयारी की बात कही जा रही है। वहीं एक मात्र खेल मैदान पानी निकासी न होने से दलदल में तब्दील है। इसी तरह सड़क किनारे निकासी व्यवस्था करने में लोनिवि पूरी तरह नाकाम रहा है। अब पुराने बंद स्कवरों को खोल कर आबादी की ओर बरसाती पानी का रूख किया जा रहा है, जिससे आवासीय भवन खतरे की जद में है। गौचर में नगर कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता के अग्रदूत अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर सिदोली मार्ग पर विभिन्न प्रजाति के 50 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील पंवार, महिला नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, पूर्व डीपीसी मैंबर इंदू पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश अनिवासी, महावीर नेगी, कांग्रेस यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, एल एम राज, लीला रावत आदि ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.