Move to Jagran APP

पार्टी विरोधी गतिविधियों में छह के निष्कासन को पत्र

जोशीमठ : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर भाजपा ने छह पदाधिकारियों के निष्का

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 07:18 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 07:18 PM (IST)
पार्टी विरोधी गतिविधियों में छह के निष्कासन को पत्र
पार्टी विरोधी गतिविधियों में छह के निष्कासन को पत्र

जोशीमठ : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर भाजपा ने छह पदाधिकारियों के निष्कासन के लिए जिलाध्यक्ष को पत्र भेजा है।

loksabha election banner

भाजपा नगर इकाई के छह पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। भाजपा नगर मंडल ने इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर निष्कासन की मांग की है। बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता अन्य दलों के प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विजय डिमरी, सांसद प्रतिनिधि संजय डिमरी, नगर अध्यक्ष भाजयुमो अमित सती, सदस्य जिला भाजयुमो प्रवेश डिमरी, नगर मंडल उपाध्यक्ष सुधीर पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का निष्कासन जल्द नहीं किया गया तो पार्टी का माहौल खराब हो सकता है। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.