महिला की खाई में गिरकर मौत
मेहलचौरी: विकासखंड गैरसैंण के अंर्तगत हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 06:44 PM (IST)
मेहलचौरी: विकासखंड गैरसैंण के अंर्तगत हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार माईथान ग्राम पंचायत की उमा देवी पत्नी पान सिंह उम्र 40 वर्ष गांव के नजदीक जंगल में पिरूल लेने गई थी। सोमवार सुबह नौ बजे पैर फिसलने से महिला गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कूनीगाड़ मोटर मार्ग पर सोमवार शाम चार बजे बंगारी गांव के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार चालक मोहन सिंह घायल हो गए। घायल को निजी वाहन से चौखुटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें