Move to Jagran APP

जन्मदिवस पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। साथ ही उनके बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:14 PM (IST)
जन्मदिवस पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जन्मदिवस पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

जागरण टीम, गढ़वाल : आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। साथ ही उनके बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

loksabha election banner

कोटद्वार : बीईएल रोड पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कार्यकत्र्ताओं को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, रजत मेहरा, मनीष आर्य व सार्थक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में नेताजी का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से भी पराक्रम दिवस मनाया गया। इस दौरान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल व अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंदन सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष विकास राजपूत ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उधर, धुमाकोट में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह नेगी मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग : जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास डिमरी के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने नेताजी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम सभी 11 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। विकास डिमरी ने कहा कि हमें नेताजी के संघर्षों को जीवन में उतारने की जरूरत है। इस मौके पर महामंत्री गौरव चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, पंकज कप्रवान आदि मौजूद थे।

गोपेश्वर : नेहरू युवा केंद्र की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने नेताजी के चित्र का अनावरण किया। रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, सीसीटी के प्रबंधक राकेश चंद्र ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में रिपुदमन भंडारी ने प्रथम, पंकज कुमार ने द्वितीय व रविद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित शशि देवली ने नेताजी के जीवन पर आधारित कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अब्बल सिंह, देवेंद्र सिंह दानू मौजूद थे।

उधर, जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गोपीनाथ मानव विकास समिति सुभाषनगर ने नेताजी के कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में हरि प्रसाद ममगाईं, शिवशरण पुरोहित, ज्वाला सिंह, कर्ण सिंह बुटोला, वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

श्रीनगर गढ़वाल : नगरपालिका की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस पर सुभाष पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी के साथ ही सभी पालिका सभासदों और पालिका कर्मचारियों ने नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने इस अवसर पर कहा कि नेताजी का आदर्श व्यक्तित्व और सिद्धांत हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है।

उधर, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद श्रीनगर के रामलीला मैदान में डीएसओ छात्र संगठन की महासचिव मनीषा सेमवाल के नेतृत्व में बच्चों के लिए नींबू चम्मच, म्यूजिक चेयर रेस, रस्सी कूद, थ्री लैग रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 70 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। मनीषा सेमवाल ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिल्ड्रन क्लब के तत्वावधान में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.