Move to Jagran APP

Republic Day Parade 2021: चमोली के एनसीसी कैडेट मयंक का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

Republic Day Parade 2021 श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर मयंक रावत का चयन इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2021 के लिए हुआ है। मयंक दिल्ली में परेड की तैयारियों में जुटे हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 08:48 PM (IST)
Republic Day Parade 2021: चमोली के एनसीसी कैडेट मयंक का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन
एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर मयंक रावत।

संवाद सहयोगी गोपेश्वर। Republic Day Parade 2021श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर मयंक रावत का चयन इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2021 के लिए हुआ है। मयंक दिल्ली में परेड की तैयारियों में जुटे हैं।  मयंक दिसंबर माह से ही गणतंत्र की परेड का प्रशिक्षण ले रहे थे। हालांकि, उनका अंतिम चयन शनिवार को हुआ। अब वह राजपथ पर कदमताल कर परेड का हिस्सा बनेगा।

loksabha election banner

महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ बीसी शाह ने बताया कि मयंक रावत बहुत ही मेहनती एवं अनुशासित कैडेट हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में इस महाविद्यालय से यह प्रथम बार है कि किसी कैंडिडेट को राजपथ पर परेड करने का मौका मिला है। मीडिया कोऑर्डिनेटर डीएस नेगी ने कहा कि से संपूर्ण महाविद्यालय के साथ साथ संपूर्ण जनपद के लिए भी गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि मयंक रावत वर्तमान में  महाविद्यालय में एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं एवं वह मूल रूप से दशोली प्रखंड के लासी गांव के निवासी हैं।

---------------------- 

तीन अमर सेनानियों के उत्तराधिकारी सम्मानित

देहरादून : देवभूमि  दुग्ध व्यापार संघ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में आजाद हिंद फौज के तीन अमर सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। देवभूमि दुग्ध व्यापार संघ की ओर से नेताजी के जन्मदिवस पर समारोह शनिवार को जोगीवाला स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। इसमें आजाद हिंद फौज के कैप्टन नत्थी सिंह कंडारी के उत्तराधिकारी भूपेंद्र सिंह कंडारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद हिंद फौज के सुबेदार मेजर दर्शन सिंह नेगी के उत्तराधिकारी त्रिमूॢत सिंह नेगी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद हिंद फौज के कैप्टन नारायण सिंह  नेगी के उत्तराधिकारी संजीव नेगी का पुष्प माला, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने शिरकत की। कहा कि देवभूमि दुग्ध व्यापार संघ ने यह बेहद नेक काम किया गया है। उन्होंने सभी आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार एवं जिला खाद्य अधिकारी जीसी कंडवाल, देवभूमि दुग्ध व्यापार संघ के मुख्य संरक्षक व संस्कार भारती के प्रांत संगठन मंत्री रोशनलाल अग्रवाल, पीयूष निगम, संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कांबोज, कोषाध्यक्ष संदीप कांबोज, महामंत्री नरेंद्र मलिक उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें-Republic Day 2021: दून के छात्र अनुराग को मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवॉर्ड, देशभर से 32 बच्चे चयनित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.