बूथ स्तर को मजबूत बनाने का किया गया आह्वान
संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जिला चमोली कार्यसमिति की बैठ
संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जिला चमोली कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रसारण को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को रेडियो वितरित किए गए।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। विशेष रूप से आर्थिक रूप से पिछडे़ सवर्णो को आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय से लोगों को अवगत कराएं। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. संजय ने जनवरी व फरवरी में कार्यकर्ताओं से मंडल व जनपद स्तर पर प्रवास करने को कहा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, बीसूका उपाध्याक्ष सुधा बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, छह नगर निकायों के निर्वाचित अध्यक्ष व सभासद सहित जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, पंकज डिमरी, लक्ष्मी देवी सहित नगर-मंडल पदाधिकारी मौजूद थे।