अफसरों की कमी से विकास कार्य प्रभावित
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली जिले में अधिकारियों की कमी से प्रशासनिक व राजस्व पुलिस का काय
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली जिले में अधिकारियों की कमी से प्रशासनिक व राजस्व पुलिस का कार्य प्रभावित हो रहा है। राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार से लेकर एसडीएम के अधिकतर पद खाली हैं, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की तैनाती को लेकर शासन को पत्र लिखा है।
चमोली जिले के अधिकतर भूभाग पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राजस्व पुलिस की है। राजस्व पुलिस को कमांड करने के लिए कानूनगो, नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एसडीएम होते हैं। लेकिन इन जिम्मेदार अधिकतर पदों पर अधिकारियों की कमी से कामचलाऊ व्यवस्था चल रही है। एक अधिकारी के पास कई जगह का कार्यभार है। ऐसे में कानून व्यवस्था के साथ प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखना भी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। अधिकारियों की प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता से राजस्व पुलिस की सक्रियता भी कम ही नजर आ रही है। इन अधिकारियों के जिम्मे आम लोगों के भूमि, प्रमाण पत्र सहित आपदा राहत, विकास कार्यों की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में जिले की स्थिति क्या होगी, यह अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है।
ये है स्थिति
उपजिलाधिकारी के स्वीकृत पद आठ, तैनात चार
तहसीलदार के स्वीकृत पद 12, तैनात तीन
नायब तहसीलदार के स्वीकृत पद 12, तैनात चार
अधिकारियों की कमी लगातार बनी है। अधिकारियों की तैनाती को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किए जा रहे हैं। फिर भी किसी तरह कम अधिकारी के बाद भी बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी चमोली