Move to Jagran APP

कहीं फल बांटे तो कहीं चला सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को भाजपाइयों ने अस्पताल में कहीं फल वितरित किए तो कहीं नदी किनारे और अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:15 AM (IST)
कहीं फल बांटे तो कहीं चला सफाई अभियान
कहीं फल बांटे तो कहीं चला सफाई अभियान

जागरण टीम, गढ़वाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को भाजपाइयों ने अस्पताल में कहीं फल वितरित किए, तो कहीं नदी किनारे और अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर चल रहा है।

loksabha election banner

नई टिहरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकत्र्ताओं ने मरीजों की कुशलक्षेम जानी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा। जबकि 19 सितंबर को जरूरतमंदों को सहायता सामग्री वितरित की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता खेम सिंह चौहान, रामलाल नौटियाल, विक्रम कठैत, रविद्र सेमवाल, प्रमोद उनियाल आदि मौजूद थे।

पौड़ी: गुरुवार को पाबौ व जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर केक काटा और मिष्ठान वितरण किया। कार्यकत्र्ताओं ने कोविड केयर सेंटर व जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकत्र्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर, कोटद्वार मोटर मार्ग पर जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप सफाई अभियान भी चलाया। पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पौड़ी विधायक मुकेश कोली व जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर है। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, जगत किशोर बड़थ्वाल, क्रांतिकिशोर नेगी, अनूप देवरानी, दलवीर नेगी, सुमनलता ध्यानी आदि मौजूद थे। वहीं पाबौ में दीपक रावत, भैरव सिंह, संजय नौटियाल, जगमोहन सिंह, जयपाल रौथाण, आशुतोष आदि ने केक काटा। कोटद्वार: भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाजपा भाबर मंडल की ओर से कण्वाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, मंडल महामंत्री गौरव जोशी, राजगौरव नौटियाल, दिनेश जोशी, प्रकाश बलोदी, नवल किशोर, आलोक कुकरेती, मनमोहन पांडे, सुमित नेगी व मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह भंडारी के नेतृत्व में गोविद विहार मानपुर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही मिठाई व मास्क भी वितरित किए गए। इस मौके पर नंदकिशोर कुकरेती, सत्या भंडारी, उर्मिला रावत, विमला पोखरियाल, संतोषी भंडारी, बबीता भट्ट व सीमा ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।

श्रीनगर गढ़वाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा और विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली और बदरी केदार मंदिर समिति के पूर्व सदस्य राकेश ध्यानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने संयुक्त अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल बांटकर सेवा दिवस मनाया। अलकनंदा नदी तट पर झूला पुल के समीप पार्क क्षेत्र में भी भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुशलानाथ के नेतृत्व में मोर्चे से जुड़े सदस्यों ने निर्धन लोगों को मास्क वितरित किए।

रुद्रप्रयाग: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने बस्ती, सार्वजनिक बाजारों में फल वितरण कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा गुप्तकाशी तिलवाड़ा व रुद्रप्रयाग में भी जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल की मौजूदगी में कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिपंस भारतभूषण भट्ट, संयोजक महावीर पंवार, कुलवीर रावत, सह संयोजक ओमप्रकाश बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

गोपेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट व भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मरीजों को फल, वहीं चिकित्सकों व कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घिघराण मोटर मार्ग पर रोली गांव के पास ब्रह्मसैंण में मोदी वाटिका बनाकर उसमें 70 आम अमरूद सहित औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में संदीप सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला महामंत्री नवल भट्ट, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी आदि उपस्थित थे।

जोशीमठ प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों व बदरीनाथ धाम जा रहे साधू संतों को फल बांटकर प्रधानमंत्री के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह फरकिया, जगदीश सती, सुभाष डिमरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.