ब्लाक प्रमुख को किया सम्मानित
जोशीमठ: प्रधान संगठन ने क्षेत्र प्रमुख प्रकाश रावत के सम्मान में ब्लाक सभागार में सम्मान समारोह का आ
जोशीमठ: प्रधान संगठन ने क्षेत्र प्रमुख प्रकाश रावत के सम्मान में ब्लाक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया।
ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत को पिछले दिनों दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिला था। उन्हें यह पुरस्कार पंचायत राज की मूल अवधारणा को मूर्त रूप में जमीन पर उतारने व पंचायतो में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मिला। प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह का पुरस्कार पूरे विकास खंड के गौरव की बात है। यह पुरस्कार पंचायतों को और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगा। ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन ¨सह भंडारी, रमेशचंद्र सती, पूर्व प्रमुख सुचिता देवी चौहान, पूर्व प्रमुख भरत ¨सह नेगी, विक्रम फरस्वाण, हरीश भंडारी, शैलेंद्र पवार, पूर्व प्रमुख ठाकुर सिंह राणा, महादीप पवार आदि मौजूद थे।