सरकार, संगठन व कार्यकर्ताओं की हुई जीत: मुन्नी देवी
थराली की नव निर्वाचित विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि उनके पति स्व.मगन लाल शाह के सपनों को पूरा करने की भी यह जीत है।
गोपेश्वर, चमोली [जेएनएन]: जिला पंचायत अध्यक्ष से अब विधायक बनी मुन्नी देवी ने थराली उपचुनाव जीत को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार, भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं पर वह खरी उतरेंगी।
थराली की नव निर्वाचित विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि उनके पति स्व.मगन लाल शाह के सपनों को पूरा करने की भी यह जीत है। जिन विकास कार्यों की नींव स्व.मगन लाल ने रखी थी उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रथम चरण में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता के बीच आकर विकास का भरोसा दिलाया था। थराली विधानसभा की जनता को विकास को लेकर भी उनसे उम्मीदें हैं। इस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। मुन्नी देवी शाह ने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह जीत संभव हो पाई है।
यह भी पढ़ें: By Elections 2018 Results: थराली में भाजपा ने बचाई सीट और साख; मुन्नी देवी विजयी
यह भी पढ़ें: मोदी के बाद गप्पी कौन प्रतियोगिता में शामिल हुए त्रिवेंद्र: हरीश रावत
यह भी पढ़ें: सहकारिता में वर्चस्व को लेकर भाजपा के सामने बड़ी चुनौती