Move to Jagran APP

बर्फबारी- बर्फबारी से गोपेश्वर ऊखीमठ और जोशीमठ औली मार्ग बंद

चमोली जिले में शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से गोपेश्वर चोपता ऊखीमठ व जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। अधिकतर पर्यटक रोपवे से ही औली का दीदार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jan 2022 05:34 PM (IST)
बर्फबारी- बर्फबारी से गोपेश्वर ऊखीमठ और जोशीमठ औली मार्ग बंद
बर्फबारी- बर्फबारी से गोपेश्वर ऊखीमठ और जोशीमठ औली मार्ग बंद

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली जिले में शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से गोपेश्वर चोपता ऊखीमठ व जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। अधिकतर पर्यटक रोपवे से ही औली का दीदार कर रहे हैं।

loksabha election banner

बर्फबारी से गोपेश्वर चोपता ऊखीमठ मोटर मार्ग कांचुला खर्क से आगे बंद हो गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मंडल से आगे पर्यटक समेत अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यात्रियों को गोपेश्वर, मंडल सहित अन्य स्थानों पर रोका गया है। गोपेश्वर थाने के एसओ राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बर्फ पिघलने के बाद पर्यटक व अन्य वाहनों की आवाजाही इस सड़क पर कराई जाएगी। दूसरी ओर भारी बर्फबारी के चलते जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर कीचड़ बैंड से आगे छोटे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस सड़क पर पाला जमने के कारण भी दिक्कतें हो रही है। पाले में पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं हालांकि लोक निर्माण विभाग पाला व बर्फ पिघलाने के लिए नमक, चूना डाल रहा है। औली सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही कीचड़ बैंड से आगे न होने के कारण अधिकतर पर्यटक यहां से पैदल ही औली जा रहे हैं या फिर रोपवे के जरिए औली पहुंच रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण बहुखंडी ने बताया कि औली सड़क पर बर्फ हटाने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही पाला, बर्फ को पिघलाने के लिए नमक, चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है। इधर, बीते दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जिले में 94 गांव की दिनचर्या प्रभावित हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि बर्फबारी प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.