गैस सिलेंडर फटने से उड़ा घर का दरवाजा, महिला झुलसी
खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। इस दौरान हुए धमाके से घर का एक दरवाजा भी टूट गया।
गोपेश्वर, [जेएनएन]: दशोली विकासखंड के खडोरा गांव में गैस सिलेंडर फटने से घर का दरवाजा उड़ गया। इस दौरान आग की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि खडोरा गांव की कमला देवी (35 वर्ष) पत्नी जगत सिंह कंडारी ने आज ही नया सिलेंडर लेकर चूल्हे से जोड़ा था। दोपहर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
पढ़ें-बागेश्वर में पंचायत कार्यालय और दो दुकानों में लगी आग
इस बीच सिलेंडर से धमाका हुआ और घर का एक दरवाजा उड़ गया। आग से महिला भी झुलस गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग से घर का सारा सामान भी जल चुका था। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
पढ़ें: बेटे की शादी की चल रही थी तैयारी, घर में लग गई आग
पढ़ें:-आग से राख हो गए बेटी की शादी के लिए बनाए गहने