गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त
गोपेश्वर : बस स्टेशन पर उम्मीदें ग्रुप की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में सुबह से लेकर सायं त
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:21 PM (IST)
गोपेश्वर : बस स्टेशन पर उम्मीदें ग्रुप की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में सुबह से लेकर सायं तक पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है। सायं भजन संध्या में भक्त भगवान के भजनों पर नृत्य भी कर रहे हैं गणेश महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
उम्मीदें ग्रुप द्वारा छठवीं बार बस स्टेशन गोपेश्वर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदें ग्रुप के संयोजक मनोज बिष्ट ने बताया कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए सुबह से सांय तक श्रद्धालु जुट रहे हैं। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से पांडाल व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। गढ़वाली व ¨हदी भजनों पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें