नगर में चलाया जाए स्वच्छता अभियान
कर्णप्रयाग नगर कांग्रेस व युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकत्र्ताओं ने पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग में वर्षाकाल के दौरान निकासी नालियों की सफाई के साथ कीटनाशकों का छिड़काव करने संबधी ज्ञापन तहसील के प्रशासनिक अधिकारी देवराज सिंह के माध्यम से उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को सौंपा।
कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग नगर कांग्रेस व युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकत्र्ताओं ने पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग में वर्षाकाल के दौरान निकासी नालियों की सफाई के साथ कीटनाशकों का छिड़काव करने संबधी ज्ञापन तहसील के प्रशासनिक अधिकारी देवराज सिंह के माध्यम से उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को सौंपा।
शुक्रवार एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव मनोज रावत, सोशल मीडिया कर्णप्रयाग विधानसभा अध्यक्ष रामदयाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ता तहसील परिसर पहुंचे और नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में बंद निकासी नालियों की सफाई, कीट्नाशकों का छिड़काव करने संबधी मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क, सैनिटाइजर का वितरण व शारीरिक दूरी के पालन संबधी जागरूकता अभियान चलाया जाए। ज्ञापन में जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, पंकज शर्मा, सोनू शाह, शशिकांत के हस्ताक्षर हैं। (संसू)
-फोटो-14केपीआरपी-2