गणतंत्र दिवस पर चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
गोपेश्वर: गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस मैदान में होगा। इस मौके पर विशेष सफाई अभियान
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 04:17 PM (IST)
गोपेश्वर: गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस मैदान में होगा। इस मौके पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय प्रतिष्ठानों को कम वोल्टेज वाले एलईडी बल्ब से प्रकाशमान करने को कहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए विद्यालयों तक स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें