जिला पंचायत ने पुलिस को सौंपे ढाई हजार मास्क
गोपेश्वर जिला पंचायत ने कोरोना योद्धा पुलिस के जवानों को मास्क का वितरण किया। जिला पंचायत क
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:11 AM (IST)
गोपेश्वर: जिला पंचायत ने कोरोना योद्धा पुलिस के जवानों को मास्क का वितरण किया।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण चंद्र बर्थवाल ने पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें 2500 मास्क दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिस के जवान कोरोना योद्धा का कार्य कर रहे हैं। जनता को लगातार सजग व जागरूक किया जा रहा है। कहा कि पुलिस के जरिये आम जनता तक मास्क पहुंच सकते हैं। लिहाजा पुलिस को मास्क दिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें