Move to Jagran APP

कर्णप्रयाग व थराली में असंतुष्टो ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी

चमोली जिले की थराली और कर्णप्रयाग विधानसभाओं में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कांग्रेस के सामने अब यहां चुनाव जीतने से पहले असंतुष्ट प्रत्याशियों को मनाते हुए प्रचार की कमान थाने रखने की चुनौती है वहीं सोमवार को गैरसैंण ब्लाक ईकाई की बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने सुरेश बिष्ट के समर्थन में त्यागपत्र देकर पार्टी प्रत्याशी मुकेश नेगी व हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 10:38 PM (IST)
कर्णप्रयाग व थराली में असंतुष्टो  ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी
कर्णप्रयाग व थराली में असंतुष्टो ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: चमोली जिले की थराली और कर्णप्रयाग विधानसभाओं में टिकट वितरण के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कांग्रेस के सामने अब यहां चुनाव जीतने से पहले असंतुष्ट प्रत्याशियों को मनाते हुए प्रचार की कमान थाने रखने की चुनौती है, वहीं सोमवार को गैरसैंण ब्लाक ईकाई की बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने सुरेश बिष्ट के समर्थन में त्यागपत्र देकर पार्टी प्रत्याशी मुकेश नेगी व हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जबकि थराली में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

loksabha election banner

दरअसल कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्णप्रयाग विधानसभा से गौचर निवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन गैरसैंण क्षेत्र की अनदेखी को लेकर इस निर्णय से असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पूर्व दायित्वधारी सुरेश बिष्ट की ओर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाने के बाद उनके समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार व मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी ने गैरसैंण पहुंच पूर्व दायित्वधारी सुरेश बिष्ट से मुलाकात कर बातचीत की लेकिन फिलहाल उनका रूख नरम होता नजर नहीं आ रहा है।

वहीं, दूसरी ओर थराली विधानसभा से पूर्व विधायक डा. जीतराम का नाम सूची में शामिल होने के बाद मंगलवार को पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे कांग्रेस की राह आसान नजर नहीं आ रही।

कर्णप्रयाग में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी के कार्यालय का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह रावत ने कहा मुकेश नेगी को विधानसभा का टिकट मिलने से युवा वर्ग में उत्साह है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी ने कहा भाजपा राज में बेरोजगारी, महंगाई में जहां वृद्धि हुई है, वहीं स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। इस मौके पर भुवन नौटियाल, बिरेन्द्र रावत, राजेन्द्र सगोई, महेश खंडूडी, सूरज सैलानी, सुनील पंवार, गोदांबरी रावत आदि मौजूद थे। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.