Move to Jagran APP

प्रभारी बीईओ के भरोसे चल रही देवाल की शिक्षा व्यवस्था

देवाल विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jul 2022 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2022 11:29 PM (IST)
प्रभारी बीईओ के भरोसे चल रही देवाल की शिक्षा व्यवस्था
प्रभारी बीईओ के भरोसे चल रही देवाल की शिक्षा व्यवस्था

प्रभारी बीईओ के भरोसे चल रही देवाल की शिक्षा व्यवस्था

loksabha election banner

संवाद सूत्र, देवाल : देवाल विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। पिछले लंबे समय से खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) व सहायक खंड शिक्षाधिकारी (एबीईओ) के पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि यहां संचालित 12 हाईस्कूल व आठ इंटरमीडिएट स्कूल में प्रधानाचार्य की तैनाती नहीं है। पूरा शिक्षा विभाग प्रभारियों के भरोसे चल रहा है, जिससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। अभिभावकों ने बताया 31 मार्च 2022 को देवाल के बीईओ गोपाल दत्त कुनियाल सेवानिवृत्त हो गए हैं। तब से अभी तक खंड शिक्षा अधिकारी, उप खंड शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने हरिद्वार से अयाजूदीन को देवाल के बीईओ पद पर भेजा था, लेकिन उन्होंने यहां ज्वाइन नहीं किया। बताया गया है दो माह से मेडिकल पर चल रहे हैं। वर्तमान में देवाल बीईओ, एबीईओ का प्रभार थराली के बीईओ को दिया गया है। दो विकासखंडों की शिक्षा का कार्यभार होने से शिक्षा व्यवस्था को देखने का समय नहीं दे पा रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों को शिक्षा से संबंधित कार्य के लिए थराली जाना पड़ रहा है। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह फरस्वाण, वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री अरविंद भंडारी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, क्षेपंस पान सिंह गडिया, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा है कि शिक्षा विभाग में बीईओ, एबीईओ, प्रधानाचार्य, प्रवक्ताओं, अध्यापकों के पद रिक्त होने से पूरे विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। इस बाबत जिला शिक्षाधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला ने बताया कि देवाल में बीईओ व एबीईओ के पदों पर तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। प्रभारी बीईओे को तीन दिन देवाल व तीन दिन थराली बैठने की व्यवस्था भी की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.