जनपद स्तर पर लोक कला संग्रहालय स्थापित करने की मांग
उत्तराखंड के क्षेत्रीय इतिहास के जानकार व नेहरू युवा केंद्र के पूर्व समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर लोक कला संग्राहलय स्थापित करने का अनुरोध किया है।
गोपेश्वर : उत्तराखंड के क्षेत्रीय इतिहास के जानकार व नेहरू युवा केंद्र के पूर्व समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनपद स्तर पर लोक कला संग्राहलय स्थापित करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के प्रयासों से गोपेश्वर में स्थापित लोक कला संग्रहालय पर्यटन पुरातत्व और लोक संस्कृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य के अन्य जनपद भी इसका अनुकरण करते हुए लोक संग्रहालयों की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पुरा सम्पदा सिक्के, नोट, आभूषण, मूíतयां, प्राचीन मुखौटे जिला प्रशासन द्वारा स्थापित संग्रहालयों में भेंट कर अपना नैतिक दायित्व निभाएं। (संस)