सत्ता में आए तो देवस्थानम बोर्ड भंग करेंगे: कोठियाल
जागरण टीम, गढ़वाल: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को केदारनाथ पहुंचकर तीर
जागरण टीम, गढ़वाल: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को केदारनाथ पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की। साथ ही देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग सरकार से की। उधर, कई स्थानों पर आम आदमी पार्टी की ओर से सरकार का पुतला दहन किया गया।
बुधवार सुबह कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ पहुंचे। केदार बाबा के दर्शन करने के बाद उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की। कर्नल पुरोहित केदारनाथ में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी देवस्थानम बोर्ड को लेकर बातचीत करना चाहते थे, लेकिन उनकी बात नहीं हो सकी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग किया जाएगा। कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया।
वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने गोपेश्वर के निकट ग्वीलों में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने देवस्थानम बोर्ड व सरकार का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद तीर्थ पुरोहितों सहित हक-हकूकधारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दिलवर सिंह फस्र्वाण, अनूप सिंह रावत, सूरज घरिया, कुलदीप नेगी, हरेंद्र नेगी सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
उधर, कर्णप्रयाग में आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने विधायक कार्यालय के समक्ष धरना देकर गुस्सा जताया। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतों के लगातार बढ़ने से महंगाई चरम पर होने से आम आदमी के सामने रोजी-रोटी के संकट पर सरकार पर तीखा हमला कर कहा इस बार परिवर्तन होगा। इस मौके पर आंदोलन की अगुआई कर रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाल सिंह बिष्ट, अध्यक्ष गैरसैंण विजय सिंह नेगी, महामंत्री लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।