Move to Jagran APP

सीएम ने संभाली थराली उपचुनाव की कमान, जानिए जनसभा कर क्या कहा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने थराली में जनसभा कर भाजपा प्रत्यचाशी मुन्नी देवी के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 05:18 PM (IST)
सीएम ने संभाली थराली उपचुनाव की कमान, जानिए जनसभा कर क्या कहा
सीएम ने संभाली थराली उपचुनाव की कमान, जानिए जनसभा कर क्या कहा

थराली, चमोली [जेएनएन]: थराली विधानसभा उपचुनावों की कमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अब अपने हाथों में ले ली है। मुख्यमंत्री ने जनसभाएं कर जनता के सामने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के पक्ष में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुन्नी देवी शाह को यह समझकर वोट करें कि वो सीएम को वोट कर रहे हैं। 

loksabha election banner

नारायणबगड़ के जखोलीसिमार-परखाल, थराली के लोल्टी व सोलडुंग्री में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि विगत एक साल में उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिरूल नीति भी सरकार द्वारा बनाई जा रही है। पिरुल के जरिए हर साल 150 मेगावाट बिजली उत्पादन के साथ 60 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। 

इस मौके पर राज्यमंत्री धन सिंह रावत,  भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह, यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, कर्णप्रयाग विधायक, सुरेंद्र सिंह नेगी, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी शामिल थे।

मुन्नी के मार्मिक बयान पर छलके महिलाओं के आंसू

मुख्यमंत्री की नारायणबगड़ में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने भी जनसभा को संबोधित किया। कहा उनके दिवंगत पति स्व.मगन लाल शाह ने क्षेत्र के विकास को जो योजनाओं के सपने देखे थे उन योजनाओं को पूरा करना ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि अपने पति के कार्यों को पूरा कर ही वह उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके लिए उन्होंने जनता का आशीर्वाद मांगा। मुन्नी देवी के मार्मिक भाषणों पर जनसभा में मौजूद कई महिलाओं की आंखों में आंसू तक छलक आए।

अनपढ़ कहने पर भड़केे भाजपा विधायक

थराली उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को अनपढ़ कहने की चर्चाओं पर यमकेश्वर की भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी व मुन्ना सिंह चौहान जनसभा में भड़क गए। उन्होंने जनसभा में कहा कि महिला को अनपढ़ कहना मातृ शक्ति व नारी शक्ति का अपमान है। इस बात पर मुख्यमंत्री भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी माता भी अनपढ़ महिला थीं। लेकिन आज उनकी ही शिक्षा से वे इस पद पर पहुंचे हैं। सीएम ने कहा कि इस तरह की बातें अशोभनीय है व यह नारी शक्ति का अपमान है। 

यह भी पढ़ें: जीपीपी कॉलेज में नियुक्तियों की हो सीबीआइ जांच: हार्इ कोर्ट

यह भी पढ़ें: मुख्य स्थायी अधिवक्ता के खिलाफ अवमानना नोटिस पर रोक 

यह भी पढ़ें: हार्इ कोर्ट ने एमबीबीएस कर चुके चिकित्सकों की याचिका पर की सुनवार्इ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.