गैरसैंण में भाजपा के जिलाध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की इन कार्यक्रमों पर चर्चा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ 18 मार्च को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कार्यकत्र्ता संगठन को मजबूत करें और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
संवाद सहयोगी, गैरसैंण (चमोली): मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ 18 मार्च को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कार्यकत्र्ता संगठन को मजबूत करें और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम डोईवाला के निकट लच्छीवाला में आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को भराणीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में भाजपा जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लच्छीवाला में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन कल्याण की कई योजनाएं शुरू की हैं। महिला व युवक मंगल दलों को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में प्रविधान किया गया है। माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को बैग व जूते देने की योजना है। बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश को अटल आयुष्मान योजना का कवर दिया है तो ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रुपए में जल संयोजन दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को हफ्ते में चार दिन दूध व एक-एक दिन अंडा व केला दिया जा रहा है। पलायन पर अंकुश के लिए सरकार काम कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करते हुए महिलाओं को संपत्ति में सह खातेदार का अधिकार दिया जाना ऐतिहासिक कदम है। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए मुख्यमंत्री घस्यारी योजना शुरू की जा रही है।
बैठक में जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से कहा कि कुछ कार्यकत्र्ता इंटरनेट मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे कार्यकत्र्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन ङ्क्षसह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर ङ्क्षसह पुंडीर, हरिद्वार से डॉ.जयपाल ङ्क्षसह, ऊधमङ्क्षसह नगर से शिव अरोड़ा, अल्मोड़ा से रवि रौतेला, पिथौरागढ़ से वीरेंद्र वल्दिया, चंपावत से दीप चंद्र पाठक, बागेश्वर से शिव ङ्क्षसह बिष्ट, पौडी से संपत ङ्क्षसह रावत, उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चमोली से रघुवीर ङ्क्षसह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से दिनेश उनियाल तथा टिहरी से विनोद रतूड़ी और देहरादून के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात भी की।
कार्यक्रम में बदलाव
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का रविवार कर रात भराड़ीसैंण में ही विश्राम करना था, लेकिन जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद वह देहरादून रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के निजी सचिव केके मदान ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फिर गैरसैंण पहुंचेंगे। यहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना है।
यह भी पढ़ें- बजट सत्र के दौरान अचानक बुलाई गई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गैरसैंण में सुबह से ही बनी रही हलचल
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें