घोषणापत्र से पार्किग का मुद्दा है गायब
गौचर : नगर पालिका क्षेत्र गौचर में सबसे बड़ा मुद्दा पार्किंग का है। लेकिन यह मुद्दा किसी भी प्रत्य
गौचर : नगर पालिका क्षेत्र गौचर में सबसे बड़ा मुद्दा पार्किंग का है। लेकिन यह मुद्दा किसी भी प्रत्याशी के घोषणा पत्र में नजर नहीं आ रहा है।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नगर क्षेत्र गौचर में सात गांव शामिल हैं। कृषि यहां का मुख्य व्यवसाय है। इसके बावजूद निर्वाचित जनप्रतिनिधि सिंचाई व्यवस्था बनाए रखने में उदासीन रवैया अपना रहे हैं। नगर पालिका गठन के बाद पालिका का यह पहला चुनाव है। 1982 में अस्तित्व में आए नगर निकाय के अब तक के पांच चुनावों में सिर्फ एक बार ही महिला प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर आसीन रही है। इस बार अध्यक्ष पद सामान्य महिला आरक्षित होने से भाजपा, कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय से चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। 1992 में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिवक्ता महाराज सिंह लिंगवाल अध्यक्ष बने थे, जिसके बाद भाजपा के धूमी लाल, कांग्रेस की शिवदेई आर्य व दो कार्यकाल तक कांग्रेस के मुकेश नेगी अध्यक्ष पद पर काबिज रहे। (संसू)