घास काट रही महिला खाई में गिरी, मौत
चट्टान से गिरी महिला की मौत
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Jul 2022 06:38 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2022 06:38 PM (IST)
घास काट रही महिला खाई में गिरी, मौत
पोखरी : हापला घाटी के नैल गांव के पास जंगल में घास काटते समय महिला की चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी घस्यारी महिलाओं ने ग्रामीणों को सूचना दी। जब तक रेस्क्यू करते महिला की मौत हो गई थी। नैल गांव की 44 वर्षीय सुषमा देवी बुधवार सुबह अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ जंगल में घास के लिए गयी थी। घास काटते समय अचानक चट्टान से पत्थर गिरा और महिला उसकी चपेट में आकर खाई में गिर गई। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें