नकदी, जेवरात समेत आरोपित गिरफ्तार
गोपेश्वर:थाना गैरसैंण पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 06:10 PM (IST)
गोपेश्वर:थाना गैरसैंण पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
बीते दिनों नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी दिनेश कुमार के घर से नकदी, जेवरात चोरी हुए थे। उनकी तहरीर पर थाना गैरसैंण में मामला पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष गैरसैंण र¨वद्र ¨सह के नेतृत्व में चोरी का पता लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपित विवेक कुमार उर्फ गोलू पुत्र दिनेश कुमार निवासी जीएमवीएन लॉज के सामने गैरसैंण चमोली को गिरफ्तार किया गया। चोरी गई संपति को अभियुक्त के कब्जे से बरामद की गई। आरोपित से एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक जोड़ी सोने के टॉप्स चेन व 4700 रुपये नकद बरामद किए हैं। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें