Move to Jagran APP

भाजपा असंवेदनशील तो कांग्रेस नौटंकीबाज: काशी सिंह ऐरी

गैरसैंण में उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने भाजपा को असंवेदनशील और कांग्रेस को नौटंकीबाज करार दिया।

By Edited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 10:50 AM (IST)
भाजपा असंवेदनशील तो कांग्रेस नौटंकीबाज: काशी सिंह ऐरी
भाजपा असंवेदनशील तो कांग्रेस नौटंकीबाज: काशी सिंह ऐरी

चमोली, जेएनएन। गैरसैंण में उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने भाजपा को असंवेदनशील और कांग्रेस को नौटंकीबाज करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यदि संवेदनशील होती तो राज्य स्थापना दिवस गैरसैंण में आयोजित किया जाता।

loksabha election banner

यहां रामलीला मैदान में आयोजित सभा में ऐरी ने कहा कि कांग्रेस जहां गैरसैंण प्रेम का दिखावा कर रही है वहीं भाजपा ने गैरसैंण को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए दोनों दलों को छल-प्रपंच कर सत्ता हासिल करने में माहिर बताया। पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय दल कभी भी राज्यों के प्रति ईमानदार नहीं रहे हैं। पूर्व पार्टी अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कांग्रेस व भाजपा पर विधानसभा में गैरसैंण की बात नहीं करने का आरोप लगाया। कहा दोनों दलों ने शहीदों का अपमान किया है।

यह पढ़ें: कांग्रेस ने राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन, पढ़िए पूरी खबर

गैरसैंण के लोगों से आगे आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संसाधनविहीन होने के बाद भी पंचायत चुनाव में अल्मोड़ा व देवप्रयाग में पार्टी प्रदर्शन दल के प्रति बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। सभा को बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, डीके पाल, रणजीत सिंह शाह ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अल्मोड़ा कांता देवी, अरूण शाह, सुशील उनियाल, दिनेश बोड़ाई, राजेंद्र बिष्ट, शांति भट्ट, अवतार सिंह, गजपाल रावत, डीबी जोशी व प्रताप शाही सहित सभी जनपद के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा से पूर्व मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

 यह भी पढ़ें: राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य स्थापना दिवस को मनाया राज्य गौरव दिवस के रूप में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.