Move to Jagran APP

अग्निवीरों को विभिन्न विभागों में देंगे रोजगार: सीएम

संवाद सहयोगी गोपेश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोपेश्वर पहुंचकर च

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 07:08 PM (IST)
अग्निवीरों को विभिन्न विभागों में देंगे रोजगार: सीएम
अग्निवीरों को विभिन्न विभागों में देंगे रोजगार: सीएम

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोपेश्वर पहुंचकर चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत की बधाई देते हुए नगर पालिका के विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि अग्निवीरों को सरकार विभिन्न विभागों में रोजगार देगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर को एक आदर्श नगर पालिका बनाने के लिए मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जाएंगे। जिससे की नगर क्षेत्र में पार्किग, भूस्खलन, बरसाती नालों एवं अन्य समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वृद्धावस्था, दिव्यांग सहित कई सामाजिक पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 करने का फैसला किया है। यही नहीं पहले परिवार में एक ही बुजुर्ग को पेंशन का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब परिवार के दोनों बुजुर्ग दंपत्तियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। पर्यावरण मित्रों के लिए 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय का प्रविधान किया गया है। राज्य में 185 हजार अंत्योदय परिवारों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुक्त देने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के नागरिकों के हित में जल्द ही एक समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत देश की सेवा करने वाले उत्तराखंड प्रदेश के अग्निवीरों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार देने का प्राविधान किया जाएगा।

केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत दिव्य और भव्य स्वरूप देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल मात्र 44 दिनों में ही 23 लाख से अधिक यात्री चारधाम की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। कहाकि दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने पर यह दूरी मात्र दो घंटे की हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रैणी आपदा में बेघर हुई वृद्धा सोणी देवी को ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की ओर से बनवाए गए नए घर की चाभी सौंपी। जोशीमठ क्षेत्र के रैंणी गांव में फरवरी 2021 की आपदा में सोणी देवी का घर जमींदोज हो गया था। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने सोणी देवी के लिए आसपास सुरक्षित इलाके में घर बनाने का निर्णय लिया था। सोणी देवी के लिए मेरग गांव में नया घर बनवाया गया। सीएम ने आज उन्हें नए घर की चाभी सौंपी। नया घर मिलने पर सोणी देवी ने मुख्यमंत्री एवं ग्राफिक ऐरा ग्रुप का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राफिक एरा के महानिदेशक डा. संजय जसोला एवं निदेशक (इंफ्रा) डा.सुभाष गुप्ता भी मौजूद थे। इस दौरान नीती माणा की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक भोजपत्र की माला भेंट कर उनका अभिवादन किया। जिले के पत्रकारों ने पत्रकार पेंशन की धनराशि 5000 से बढाकर 8000 करने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान को जिलाधिकारी ने पद गोपनियता की शपथ दिलाई। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं साफ बनाने तथा नगर की सेवा के लिए वह अपना पूर्ण योगदान देंगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत, पूर्व विधायक महेंद्र भट, पूर्व विधायक थराली मुन्नी देवी शाह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, जिले के प्रभारी विजय कपरवाण, भाजपा महामंत्री नवल भट्ट, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष, भाजपा महामंत्री नवल भट्ट जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.