जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
थराली: गढ़वाल रायफल्स की आठवीं बटालियन के नायक दलवीर सिंह भंडारी निवासी सुनाऊं मल्ला (थराली) की अंत्
थराली: गढ़वाल रायफल्स की आठवीं बटालियन के नायक दलवीर सिंह भंडारी निवासी सुनाऊं मल्ला (थराली) की अंत्येष्टि सैनिक सम्मान के साथ पैतृक घाट थराली पिंडर नदी तट पर हुई। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व सेना के अधिकारियों व जवानों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत्येष्टि में आए गढ़वाल रायफल्स के सूबेदार कैलाश चंद्र सती ने बताया कि 18 मई शुक्रवार को रायवाला ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे नायक दलवीर सिंह भंडारी प्रवेश द्वार खोलते समय घायल हो गए थे। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। शनिवार सुबह नायक दलवीर सिंह का शव सेना के वाहन से उनके पैतृकघाट थराली लाया गया। यहां उनके परिजनों ने शव का अंतिम दर्शन किया। बाद में सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। शव को मुखाग्नि उनके भाई हरेंद्र सिंह ने दी। इस मौके पर उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त गोपाल सिंह भंडारी भी मौजूद थे। नायक अपने पीछे पत्नी रेखा, पुत्र मोहित व पुत्री रोशनी को छोड़ गए हैं। ()