Move to Jagran APP

बदरी विशाल के दर्शनों को पहुंचे 199 यात्री, चारों धाम में 399 यात्रियों ने किए दर्शन

धीरे-धीरे चारधाम दर्शनों को यात्रियों की संख्या बढऩे लगी है। शनिवार को 199 यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 03:06 PM (IST)
बदरी विशाल के दर्शनों को पहुंचे 199 यात्री, चारों धाम में 399 यात्रियों ने किए दर्शन

चमोली, जेएनएन। धीरे-धीरे चारधाम दर्शनों को यात्रियों की संख्या बढऩे लगी है। शनिवार को 199 यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। जबकि, 101 यात्री केदारनाथ धाम, 90 गंगोत्री धाम और नौ यमुनोत्री धाम दर्शनों को पहुंचे। इसके अलावा 169 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

loksabha election banner

सुबह बदरीनाथ हाइवे पर मलबा आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। लेकिन, बाद में हाइवे खुलने पर 199 यात्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इनमें अधिकतर यात्री चमोली जिले के ही थे। जबकि, केदारनाथ में दर्शन करने वालों की संख्या 101 रही। इनमें 94 पुरुष, पांच महिला और दो बच्चे शामिल हैं। इस तरह 12 जून से अब तक 345 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा सोनप्रयाग से 169 यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

सोनप्रयाग यात्रा ड्यूटी पर तैनात कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि इनमें 48 यात्री स्थानीय और 121 बाहरी जिलों के हैं। उधर, गंगोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार 90 पहुंच गई। जबकि, यमुनोत्री धाम मात्र नौ यात्री पहुंचे। गंगोत्री धाम से सभी यात्री शाम को उत्तरकाशी लौट आए।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2020: नहीं मिले गंगोत्री और केदारनाथ धाम के यात्री, बसें निरस्त

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट  www.badrinath-kedarnath.gov.in पर शनिवार शाम पांच बजे तक 644 यात्रियों ने ई-पास के लिए आवेदन किया। इनमें 224 बदरीनाथ, 226 केदारनाथ, 125 गंगोत्री और 69 यमुनोत्री धाम जाने वालों के हैं। बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने एक से चार जुलाई शाम पांच बजे तक 3884 ई-पास जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: चारधाम यात्रा शुरू, 140 यात्रियों ने किए बदरी-केदार में दर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.