जोशीमठ में सात महीने से नहीं चल रही 108 सेवा
जोशीमठ: चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड की 65 हजार की आबादी स्वास्थ्य विभाग बेरुखी से परेश
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 06:17 PM (IST)
जोशीमठ: चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड की 65 हजार की आबादी स्वास्थ्य विभाग बेरुखी से परेशान है। यहां स्थानीय और यात्रियों की मदद के लिए चलाया जा रहा 108 चिकित्सा वाहन पिछले सात महीनों से खराब पड़ा है। लोगों की ओर से कई बार इसकी शिकायत विभाग को दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।
जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि 108 वाहन 90 फीसद खराब है। यह चलने की स्थिति में नहीं है। वाहन में जीवन रक्षक उपकरण के अलावा अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। 108 वाहन खराब होने के बाद चिकित्सा महकमा खुशियों की सवारी के जरिए मरीजों व घायलों को अस्पताल तक पहुंचा रहा है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें