Move to Jagran APP

बारात से लौट रहा युवक सरयू में गिरा,घायल

संवाद सूत्र, कपकोट : शादी में शामिल होकर लौट रहा एक युवक सरयू में गिर गया। जिससे उसे

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 06:20 PM (IST)
बारात से लौट रहा युवक सरयू में गिरा,घायल
बारात से लौट रहा युवक सरयू में गिरा,घायल

संवाद सूत्र, कपकोट : शादी में शामिल होकर लौट रहा एक युवक सरयू में गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोट आई है। साथियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में चोट है, जरूरत पड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।

loksabha election banner

जालेख गांव के लक्ष्मण राम (35) पुत्र अमर राम गांव की बारात से वापस घर लौट रहे थे। खीरगंगा पुल कपकोट के समीप वे शौच करने रूक गए और वह सरयू नदी में गिर गए। साथ में चल रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर पर चोट है। उसका इलाज चल रहा है। हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। नर्सिग आफिसर खड़क ¨सह मेहता ने कहा कि घायल की हालत में सुधार हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.