कन्या पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
जागरण संवाददाता बागेश्वर नवमी पर्व पर देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। देव
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नवमी पर्व पर देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। देवी और दुर्गा पंडालों में कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धापूर्वक नारियल, फल और फूल चढ़ाए।
पंडित मोहन चंद्र लोहनी ने कहा कि देवी के नवें रूप को सिद्धिदात्री कहा जाता है। देवी महागौरी भौतिक जगत में प्रगति के लिए आशीर्वाद और मनोकामना पूर्ण करती हैं, ताकि मानव संतुष्ट होकर अपने जीवनपथ पर आगे बढ़ें। मां सिद्धिदात्री जीवन में अछ्वुत सिद्धि, क्षमता प्रदान करती हैं ताकि सबकुछ पूर्णता के साथ कर सकें। उधर, मां भगवती मंदिर कठायतबाड़ा, मां चंडिका मंदिर, कालिका मंदिर कांडा, कपकोट, काफलीगैर, शामा, दुग नाकुरी आदि क्षेत्रों में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। इधर, नुमाइशखेत स्थति देवी-दुर्गा पूजा और खरेही में दुर्गा पूजा महोत्सव में नौ कन्याओं को भोजन कराया गया और भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
----------
एसपी और डीएम ने मांगी मनौती
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु और पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी भी सोमवार को दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची। मां की पूजा अर्चना की और क्षेत्र में अमन, शांति और खुशहाली की मनौती मांगी। डीएम ने कहा कि मां दुर्गा सभी के जीवन में खुशियां और नई उमंग का संचार करेंगी। उनके दुख और कष्टों का निवारण करेंगी। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, उप जिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, जिला पूíतधिकारी अरुण कुमार वर्मा, ईई विद्युत भास्कर पांडे, ईओ राजदेव जायसी, कृषि अधिकारी गीतांजलि बंगारी, जिला अपादा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद थे।
-----------
विजयादशमी की बधाई
डीएम ने विजयादशमी की सभी लोगों को बधाई दी है। कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दशहरा पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।