Move to Jagran APP

महिलाओं को संगठित होकर करना होगा कार्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:16 AM (IST)
महिलाओं को संगठित होकर करना होगा कार्य
महिलाओं को संगठित होकर करना होगा कार्य

बागेश्वर, जेएनएन: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबकि कोरोना वायरस के चलते बाल विकास विभाग का कार्यक्रम रद कर दिया गया।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य नवीन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आठ मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत आज से करीब एक सदी पहले समाजवादी आंदोलनों से हुई थी। आज इसका स्वरूप काफी बदल चुका है। दुनिया के हर हिस्से में महिला दिवस अलग-अलग तरीके से मनाया जा रहा है। कहा कि यह एक मजदूर आंदोलन से उपजा, जिसे बाद में संयुक्त राष्ट्र ने सालाना आयोजन को मान्यता दी। महिला दिवस मनाने की शुरुआत आज से 112 वर्ष पहले यानी साल 1908 में हुई थी, जब अमेरिका के न्यूयॉर्क में करीब 15 हजार महिलाएं सड़कों पर उतरी थीं। महिलाओं ने काम के कम घंटों, बेहतर वेतन और वोटिग के अधिकार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर कार्य करने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आने को कहा। इस मौके पर एचसी जोशी, हीरा देवी, आशा, निधि सिंह, एमपी सिंह समेत 78 महिलाएं मौजूद थे। इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि महिला दिवस कार्यक्रम विकास खंड सभागार में आयोजित होना था। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के आउटब्रेक के संबंध में जारी एडवाइजरी के क्रम में स्थगित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.