महिलाओं के उत्पाद भी बेचे आजीविका
संवाद सूत्र कौसानी प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने शनिवार को कौसानी में स्थापित बीआर-टू टै
संवाद सूत्र कौसानी : प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने शनिवार को कौसानी में स्थापित बीआर-टू टैक्नालाजी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और महिला समूहों को आíथक संपन्न बनाने के लिए भरपूर मदद करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने कौसानी में हिमगिरी आजीविका के हिलासं आउटलेट एवं होमस्टे, पैकेजिग यूनिट का निरीक्षण किया। हिलासं द कत्यूर फ्लेवर में मडुवा और अनाजों से निíमत विस्किट की खूब प्रशंसा की। उन्होंने महिला समूह से अपने उत्पादों को यहां बेचने को कहा। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। बुरांश के जूस को ज्यादा प्रमोट करने को कहा। कौसानी शॉल फैक्ट्री का भ्रमण किया। इस दौरा फैक्ट्री के मालिक गिरीश कांडपाल ने उन्हें उत्पादन की जानकारी दी।उद्योग सचिव ने उत्पादन को बारीकी से देखा और प्रशंसा की। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता पर खुशी जताई और उद्योग को विस्तार करने को कहा। उद्योग विभाग से सहयोग लेने को भी कहा। शॉल फैक्ट्री में रेनू कांडपाल और कमला कांडपाल ने पुष्प गुछ भेंट किया। इस दौरान सचिव राम विलास यादव, डीएम रंजना राजगुरु, सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम जयवर्धन शर्मा, आजीविका परियोजना के धमेंद्र पांडे आदि मौजूद थे।