Move to Jagran APP

सुहावने मौसम में पर्यटकों ने बढ़ा दी कौसानी की रौनक

प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी पर्यटकों से गुलजार है। बड़ी संख्या में लोग कौसानी पहुंच रहे हैं। सैलानी अनासक्ति आश्रम के साथ ही रुद्रधारी और बैजनाथ मंदिर का रुख कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 May 2022 03:58 PM (IST)Updated: Mon, 09 May 2022 03:58 PM (IST)
सुहावने मौसम में पर्यटकों ने बढ़ा दी कौसानी की रौनक
सुहावने मौसम में पर्यटकों ने बढ़ा दी कौसानी की रौनक

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी पर्यटकों से गुलजार है। बड़ी संख्या में लोग कौसानी पहुंच रहे हैं। सैलानी अनासक्ति आश्रम के साथ ही रुद्रधारी और बैजनाथ मंदिर का रुख कर रहे हैं। बारिश से आसमान में छाई धुंध छंट गई है। सुबह के समय कौसानी से हिमालयी श्रृंखला के दीदार भी अब होने लगे हैं, हालांकि आसमान में छाए बादलों के कारण कभी-कभी बाधा पहुंच रही है।

loksabha election banner

तराई में गर्मी अधिक पड़ने लगी है। अप्रैल से लेकर जून तक पर्यटन सीजन रहता है। बारिश होने के बाद जिले का मौसम सुहावना हो गया है। जंगलों की आग बुझ गई है। वातावरण में फैला धुंआ भी छट गया है। पर्यटक प्रकृति का आनंद उठाने के लिए पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। वह बैजनाथ धाम के दर्शन के बाद बागनाथ मंदिर भी पहुंच रहे हैं। यहां से चौकोड़ी, मुनस्यारी का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की आमद से पर्यटन व्यवसायियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। पहाड़ी व्यंजनों का उठा रहे लुत्फ

पर्यटक कुमाऊंनी व्यंजनों में भट की चुरकाणी, कौणी का भात, मडुवे की रोटी, भांग और पुदीना की चटनी, लाल चावल का भात आदि का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा बुरांश का जूस भी उन्हें परोसा जा रहा है। पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। अभी तक 10 हजार से अधिक देसी और विदेशी पर्यटक कौसानी आ गए हैं। जून माह में स्कूल, कालेज आदि का अवकाश रहेगा। उस समय पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सैलानी आनलाइन बुकिग करा रहे हैं।

- कीर्ती चंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.