गरुड़ में खाद्य पदार्थो के लिए तीन नमूने
संवाद सूत्र गरुड़ खाद्य सुरक्षा राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दीपावली पर्व पर दुकानों
संवाद सूत्र, गरुड़: खाद्य सुरक्षा, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दीपावली पर्व पर दुकानों में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की। खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए और उन्हें राज्य औषधि एवं खाद्य जांच प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई से व्यापारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देश पर दीपावली पर्व पर मिलावटीखोरों के खिलाफ खाद्य, राजस्व और पुलिस महकमे की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। गरुड़ तहसील के बाजार पहुंची टीम ने बर्फी, आनंदा पनीर और शहद के नमूने लिए। जांच के लिए यह नमूने प्रयोगशाला भेजी जाएगी। इसके अलावा गरुड़ मेन मार्केट स्थित एक मिठाई की दुकान पर बासी खाद्य पदार्थ को नष्ट किया गया। जिला अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया ने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नमूने फेल होने पर व्यापारियों के खिलाफ केस भी दर्ज किए जाएंगे। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी फुलारा, नायब तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया, एसआइ राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल जीवन चंद्र पांडे आदि मौजूद थे।