..तो निर्दलीय बनेगा जिपं अध्यक्ष
जागरण संवाददाता बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में अभी तक दो नाम आगे आ रहे थे लेि
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में अभी तक दो नाम आगे आ रहे थे, लेकिन अब निर्दलीय उम्मीदवार का नाम भी चर्चा में है। राजनीतिक दलों के पास अध्यक्ष पद के लिए पूर्ण बहुमत नहीं होने से निर्दलीयों पर उनकी निगाहें टिकी हुईं हैं और वे निर्णायक भी साबित होंगे।
21 अक्टूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के बाद बड़े दल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्ण बहुमत में नहीं हैं। निर्दलीयों पर दोनों पाíटयों की निगाहें टिकी हुई हैं। सियासी खेल शुरू भी हो गया है और निर्दलीयों को घेरने लिए रात-दिन रणनीतियां बनाई जा रही हैं। 19 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा को 8, कांग्रेस को 7 और निर्दलीयों के पाले में 4 सीटें आई हैं। हालांकि चौंरा सीट के विजयी प्रत्याशी निर्दलीय हैं और कांग्रेस उसे अपना मान रही है। ऐसे में भाजपा को दो निर्दलीयों का समर्थन चाहिए जबकि कांग्रेस को तीन की जरूरत है।
======
ये हैं समीकरण
19 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा ने 8 सीटें कौसानी, भकुनखोला, पिगलो, करासीबूंगा, जेठाई, बाछम, तोली और सिमगड़ी जीती हैं और कांग्रेस ने 7 सीटें मन्यूड़ा, भैरुचौबट्टा, सिमकूना, शामा, बड़ेत, चौंरा और नान कन्यालीकोट सीट जीती हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 4 सीटें अणां, वच्यूला, सात और असों सीट है।
==========
बागियों की होगी वापसी
यदि भजापा के बागी घर लौटते हैं तो जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बन सकता है। निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद उनकी शर्तें भी हैं और ऐसे दो निर्दलीयों की जीते हैं।
=========
-वर्जन-
हां निर्दलीय भी अध्यक्ष बन सकता भाजपा के पास खुला आप्सन है। आठ प्रत्याशी जीते हैं और दो निर्दलीय उनकी पार्टी के पुराने साथी हैं। दस सीटें उनके पास हैं जबकि दो निर्दलीयों से और संपर्क किया जा रहा है उनके पास 12 नंबर हैं।
-शेर सिंह गड़िया, अध्यक्ष, भाजपा।
-=======
सात सीटें जीते हैं और तीन से बात चल रही है। रूझान पॉजिटिव हैं और अध्यक्ष पद के लिए कई पढ़े-लिखे उम्मीदार हैं। कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने जा रही है।
-लोकमणि पाठक, अध्यक्ष, कांग्रेस।