Move to Jagran APP

कांडा क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत

बागेश्वर में बीस दिन पहले मुंबई से घर आए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 06:12 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 06:12 AM (IST)
कांडा क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत
कांडा क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत

बीस दिन पहले मुंबई से घर आया था युवक

loksabha election banner

-प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों के तहत कराया अंतिम संस्कार

जासं, बागेश्वर: मुंबई से 20 दिन पूर्व घर लौटा एक युवक घर आने पर बीमार पड़ गया। उसकी रविवार की शाम मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसने पिथौरागढ़ जिले के एक अस्पताल में कोविड-19 की जांच भी कराई थी। युवक की संदिग्ध मौत पर कांडा के पुलिस-प्रशासन की देखरेख में स्वास्थ कर्मियों ने उसका अंतिम संस्कार किया।

मिली जानकारी के अनुसार कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मुंबई से 40 साल का युवक 25 अगस्त को घर पहुंचा। उसने बिलौना स्थित स्टेजिग एरिया में जांच कराई और हापुड़ से आने की जानकारी स्वास्थ कर्मियों को दी। उसे होम क्वारंटाइन किया गया। परिजनों के अनुसार इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सर्दी, बुखार आदि हो गया और उसे पिथौरागढ़ जिले के एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी कोरोना जांच हुई। रविवार को उसकी मौत हो गई। इधर, कांडा पुलिस-प्रशासन ने उसका कोविड-19 के नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, सीएमओ डा. बीडी जोशी ने बताया कि युवक 25 अगस्त को बिलौना स्टेजिग एरिया पहुंचा। उसने पूछताछ में बताया कि वह हापुड़ से आ रहा है। जिसके चलते उसे होम क्वारंटाइन किया गया। उन्होंने बताया कि अब जांच में पता चला है कि वह मुंबई से आया था। पिथौरागढ़ के एक कोविड अस्पताल गया था। अभी वह पॉजीटिव था या नहीं इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री और परिजनों के साथ रहने आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि युवक की घर पर मौत हुई है और वह बीमार चल रहा था। जांच आदि की जानकारी उनके पास नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.