Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों ने रिगाल से तैयार की सजावटी वस्तुएं

बागेश्वर में राजकीय उच्चतर माध्यमिक गोगिना के छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के तहत हस्तकला का प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 11:11 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने रिगाल से तैयार की सजावटी वस्तुएं
स्कूली बच्चों ने रिगाल से तैयार की सजावटी वस्तुएं

जासं, बागेश्वर : राजकीय उच्चतर माध्यमिक गोगिना के छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के तहत हस्तकला का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने रिगाल से हस्तनिíमत वस्तुओं का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने वाली छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य दीपक प्रकाश ने 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने कहा रिगाल क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में पैदा होता है। पूर्व में लोग रिगाल से डलिया, सूपे, मोहटे आदि बनाते थे लेकिन वर्तमान में यह परंपरागत काम सिमट रहा है। जिससे स्वरोजगार भी प्रभावित हुआ है। परंपरागत रूप से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी रिगाल से जुड़ी हुई है। जिसके तहत बालिकाओं को परंपरागत हस्तकला का प्रशिक्षण दिया गया।

prime article banner

इस दौरान उन्हें नई तकनीक और समय की मांग के अनुसार रिगाल का उपयोग करना सिखाया गया। छात्राओं ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि वह अब प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार करने में सक्षम हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण गोविद राम ने किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा सिंह, सहायक अध्यापक संतोष सिंह, नंद लाल यादव, मिथिलेश नाथ, पुष्पालता आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में लाख कोशिशों के बाद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी अल्मोड़ा डिपो से दो सेवाएं ठप रही। इससे यात्रियों को काफी इंतजार के बाद महंगा किराया देकर गंतव्य को रवाना होना पड़ा। डिपो से प्रतिदिन शेड्यूल के तहत 23 सेवाओं का संचालन किया जाता है। इसके प्रात:कालीन सत्र में धरमघर-अल्मोड़ा-दिल्ली तथा अल्मोड़ा-टनकपुर सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। इससे यात्री बसों के निर्धारित समय से पहले ही यात्री बस स्टेशन पहुंच गए। काफी इंतजार के बाद भी जब बस स्टेशन नहीं पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन काउंटर पर पता किया। पता चला की आज दोनों बसों का संचालन चालकों की कमी की वजह से नहीं होगा। इस पर यात्री काफी इंतजार के बाद वैकल्पिक साधनों से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। इधर जन अधिकार मंच के त्रिलोचन जोशी, हिदू जागरण मंच के अभय साह ने बसों के नियमित संचालन के लिए कारगर उपाय किए जाने की मांग परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। इधर रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज केसी जोशी का कहना है कि डिपो में चालकों की कमी से यह समस्या बनी हैं। चालकों की कमी से मुख्यालय को बताया गया है। जल्द ही समस्या के समाधान की आशा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK