मंदिर के प्रथम तल के छज्जे में फंसी गाय की बचाई जान
बागेश्वर भगवती मंदिर परिसर के प्रथम तल के छज्जे में फंसी गाय की जान बचायी।
जासं, बागेश्वर: आरे बाइपास भगवती मंदिर परिसर के प्रथम तल के छज्जे में एक गाय फंस गई। स्थानीय लोग उसे निकालने में असफल रहे। इस पर लोगों ने फायर और आपदा प्रबंधन विभाग को सूचित किया। टीम ने करीब 1.5 फीट के छच्जे में फंसी गाय को बमुश्किल रेस्क्यू कर बचा लिया।
भगवती मंदिर परिसर के प्रथम तल के छच्जे में एक गाय फंस गई। यह छच्जा 1.5 फीट का था। गाय वहां से गिर सकती थी। जिससे उसकी मौत हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अग्निश्मन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में टीम घटना स्थल पर पहुंची और गाय को रस्सी की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पशु विभाग के डाक्टरों ने उसका उपचार किया जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई पर टीम की प्रशंसा की है। टीम में फायरमैन गणेश चंद्र, राजीव सिंह, जगदीश सिंह, रविद्र चंद्र, भारत सिंह, सूरज सिंह आदि शामिल थे।