Move to Jagran APP

दुग नाकुरी क्षेत्र में बारिश से उफनाई सरयू

दुग-नाकुरी तहसील में बुधवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय पर सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम खुल गया। नदी किनारे लोग रेता बजरी और मछली आखेट करने निकल पड़े। एकाएक सरयू का जलस्तर बढ़ गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 04:11 PM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 04:11 PM (IST)
दुग नाकुरी क्षेत्र में बारिश से उफनाई सरयू
दुग नाकुरी क्षेत्र में बारिश से उफनाई सरयू

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : दुग-नाकुरी तहसील में बुधवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय पर सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम खुल गया। नदी किनारे लोग रेता, बजरी और मछली आखेट करने निकल पड़े। एकाएक सरयू का जलस्तर बढ़ गया। जिससे अफरातफरी मच गई। चार मजदूर बीच में फंस गए। उन्हें पुलिस और फायर की टीम ने रेस्क्यू किया। सरयू नदी पर बागनाथ मंदिर के समीप बना नगर पालिका अस्थायी पुल भी आधा बह गया है। मई माह में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिता बढ़ गई है। नदी का पानी गंदा होने से पेयजल किल्लत भी शुरू हो गई है।

loksabha election banner

गुरुवार को सरयू नदी एकाएक उफान पर आ गई। इससे विकास भवन के सामने नदी से रेता निकाल रहे चार मजदूरों की जान पर बन आई। उन्होंने नदी के बीच बने टापू पर जाकर जान बचाई। मजदूरों को संकट में देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने नदी किनारे कपड़े धोने, मछली मारने और रेता-बजरी निकालने वालों को भी खदेड़ा।

लोग हुए भयभीत

सरयू नदी किनारे अतिक्रमण कर लोगों ने मकान, दुकान आदि बना लिए हैं। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से मकानों पर खतरा मंडारने लगता है। गुरुवार को नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग भयभीत होने लगे हैं। नदियों की तरफ जाने से लोगों को रोका जा रहा है। सावधानी बरतने को कहा गया है। जल पुलिस भी तैनात की गई है।

- हरगिरी, एसडीएम, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.