Move to Jagran APP

बागेश्वर का सैम मंदिर वार्ड आत्मनिर्भर घोषित

बागेश्वर नगर पालिका का सैम मंदिर वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड घोषित किया है। शासन के निर्देश पर पालिका ने यह निर्णय लिया है। यहां रहने वाले परिवारों ने खुद के पिट बनाए हैं। जिसमें अजैविक कूड़ा रखा जाता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 05:07 PM (IST)
बागेश्वर का सैम मंदिर वार्ड आत्मनिर्भर घोषित
बागेश्वर का सैम मंदिर वार्ड आत्मनिर्भर घोषित

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : नगर पालिका का सैम मंदिर वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड घोषित किया है। शासन के निर्देश पर पालिका ने यह निर्णय लिया है। यहां रहने वाले परिवारों ने खुद के पिट बनाए हैं। जिसमें अजैविक कूड़ा रखा जाता है। उससे जैविक खाद बनाई जाती है। उसे खेतों में डालकर बेहतर जैविक फसलों का उत्पादन किया जा रहा है।

loksabha election banner

नगर पालिका के वार्ड नंबर चार सैम मंदिर वार्ड में 294 परिवार रहते हैं। वह सूखा और गीला कूड़़ा अलग-अलग निस्तारित करते हैं। स्वयं सहायता समूह भी बनाए गए हैं। कूड़ा संग्रहण के लिए तीन महिलाएं डोर-टू डोर जाती हैं। गीले कूड़े से खाद बनाई जा रही है। जिससे वार्ड में जैविक सब्जी और अन्य फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। गीले कूड़े से खाद बनाने के लिए प्रत्येक परिवार ने अपने घर पर पिट बनाया है। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नागरिकों ने स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना को सच किया है। उन्हें पिट आदि बनाने के लिए पालिका ने मदद की है। वार्ड में अब अजैविक कूड़ा नहीं दिखता है। अधिकतर लोग सब्जी आदि का उत्पादन करते हैं। वह अजैविक कूड़े की खाद बनाकर जैविक सब्जी आदि का उत्पादन कर रहे हैं। पालिका ने शासन के निर्देश पर वार्ड को आत्मनिर्भर घोषित किया है। पालिका स्वच्छ भारत अभियान के तहत अभिनव प्रयोग कर रही है। शहर में अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए सैम मंदिर वार्ड के जुलकिया के नागरिकों ने पिट बनाए हैं। जिससे स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना सच हुई है। पालिका ने वार्ड को आत्मनिर्भर घोषित किया है।

- संजय गढि़या, प्रभारी ईओ, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.