Move to Jagran APP

कांडा रामलीला में ताड़का वध

संवाद सूत्र कांडा श्रीराम भक्तों का ठंड के बावजूद भी मंचन देखने को तांता लगा हुआ है। श्रीर

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:35 AM (IST)
कांडा रामलीला में ताड़का वध
कांडा रामलीला में ताड़का वध

संवाद सूत्र, कांडा: श्रीराम भक्तों का ठंड के बावजूद भी मंचन देखने को तांता लगा हुआ है। श्रीराम की आरती के बाद हर रोज शाम को रामलीला आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन की रामलीला में ताड़का का वध किया गया।

loksabha election banner

रामलीला कमेटी यहां रामलीला मंचन कर रही है। तीसरे दिन भगवान श्रीराम ने ऋषि मुनियों के पावन यज्ञ में विघ्न डालने वाली ताड़का राक्षसी का वध करके ऋषियों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलवाई। मंचन में दिखाया गया कि किस प्रकार धर्म कार्यो में विघ्न डालने वाली ताड़का के अत्याचारों की गाथा ऋषियों ने भगवान राम को सुनवाई और उसका वध करने की पुकार की। जिस पर भगवान ने ताड़का का वध किया और धर्म की स्थापना की। इस दृश्य का मंचन बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया कि देखने वाले भाव विभोर हो उठे। राम के पात्र का अभिनय गरिमा साह, लक्ष्मण साक्षी साह, सीता हर्षिता तिवारी, भरत अíपता कांडपाल, शत्रुघन कोमल कांडपाल, रावण विरेंद्र नगरकोटी, दशरथ भूपाल नगरकोटी कर रहे हैं। इस मौके पर सुंदर गढि़या, दीप कांडपाल, धीरज गढि़या समेत तमाम लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.